रजिस्ट्री कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_765.html?m=0
जौनपुर । जिले के सभी तहसीलों पर रजिस्ट्री कार्यालयों में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है। बदलापुर रजिस्ट्री कार्यालय भष्ट्राचार के आकंठा में डूब चुका है। कार्यालय के चपरासी से लेकर अधिकारी तक लूट खसोट कर रहे है। यदि कोई काश्तकार अपनी जमीन जायदाद का बैनामा कराने रजिस्ट्री कार्यालय बदलापुर आया और किसी वसीका के पास आया और अपनी मजबूरी बताते हुए रजिस्ट्री कराने की बात की, वसीका नवीस दस्तावेज तैयार करके कास्तकार को रजिस्ट्री कार्यालय भेज देते है तो काश्तकारों ने बताया कि बैनामा ज्यो ही पेश करता है तो तुरंत बाबू काश्तकार को धमकी देते हुए विभिन्न कमी बताकर धमकी देता है कि मोटी रकम चाहिए अन्यथा बैनामा जब्ती में भेज देंगे मुकदमा लड़ते ही रह जाओगे। जब काश्तकार के बैनामे की जानकारी कार्यरत चपरासियों को होती है तो गिद्ध की तरह अपने अपने हिस्से के किये टूट पड़ते है।

