बकाये मानदेय को लेकर शिक्षा प्रेरकों का प्रदर्शन जारी

जौनपुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी बालचन्द्र चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षा प्रेरकों ने बकाये मानदेय को लेकर परीक्षा बहिष्कार के सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि यदि 25 मार्च से पहले हम शिक्षा प्रेरकों का अब तक का बकाया मानदेय नहीं दिया जाता है तो हम प्रदेशस्तरीय आह्वान पर 25 मार्च को होने वाली साक्षरता परीक्षा का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। साथ ही 2 अप्रैल से शुरू हो रहे दिल्ली के धरने के समर्थन कर सत्ता के नशे में सोयी सरकार के खिलाफ आन्दोलन करने के लिये बाध्य होंगे। इस अवसर पर महेन्द्र पाल, लाल बहादुर, मधुरानी, फुलगेना, सुनीता, सतीश, अजय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

featured 3762536123216306526

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item