आज प्रत्येक युवाओं में जोश भरने की जरूरत हैः सुरेन्द्र प्रजापति

जौनपुर। नगर के वाजिदपुर दक्षिणी में स्थित गिरधारी स्कूल के पास उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा का होली मिलन समारोह मना जहां प्रदेश संगठन मंत्री कैलाशनाथ प्रजापति की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि प्रान्तीय प्रमुख महासचिव अशोक प्रजापति ने कहा कि समाज के लिये आज प्रत्येक युवाओं में जोश भरने की जरूरत है। समारोह के विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र प्रजापति प्रदेश महासचिव, अजय प्रजापति प्रदेश कोषाध्यक्ष, अरूण प्रजापति युवा प्रदेश अध्यक्ष, राज बहादुर प्रजापति एडवोकेट रहे। युवा प्रदेश अध्यक्ष अरूण प्रजापति ने मिट्टी के बर्तन के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि हमारे समाज में युवाओं को जोड़ना अति आवश्यक है। इस दौरान वाराणसी से आये लोकगीत गायक कमलाकांत प्रजापति ने बिरहा प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जौनपुर के लक्ष्मीशंकर ने अपने कला का प्रदर्शन करके जादू बिखेर दिया। जिलाध्यक्ष लल्लन प्रजापति ने कहा कि समस्त प्रजापति समाज ने एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया है। महासचिव महेन्द्र प्रजापति ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर समरजीत प्रजापति, संतोष प्रजापति, जिला संयोजक संजय प्रजापति, शिवम प्रजापति, अनिल प्रजापति, प्रतापगढ़ से आये बसंत प्रजापति, अशोक प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, राम सहारे प्रजापति, छोटे लाल प्रजापति, दिनेष आर्य, सुरेष आर्य, रामसरन प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 4868605558313427129

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item