स्वजातियों में जान फूंककर लखनऊ रवाना हो गयी जायसवाल समाज की टीम
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_959.html?m=0
फैजाबाद।
जायसवाल समाज के तमाम स्वजातीय भाई व बहनों की बैठक हुई जहां अयोध्या जी
फैजाबाद में आगामी 8 अप्रैल को आयोजित उत्तर प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय)
महासभा के महासम्मेलन की तैयारियों व व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान
उपस्थित सभी स्वजातीय लोगों ने सम्मेलन को पूरी लगन और मेहनत के साथ सफल
बनाने का आश्वासन दिया। सम्मेलन के संयोजक का दायित्व विनोद जायसवाल वरिष्ठ
भाजपा नेता को सौंपा गया। उनके सहयोग के लिये महेश जायसवाल, मनोज जायसवाल
समाजवादी पार्टी के अयोध्या विधानसभा प्रभारी, मुन्ना लाल जायसवाल, केदार
जायसवाल, पुष्कर सिंह जायसवाल, सुशील जायसवाल, शरद जायसवाल, ओम प्रकाश,
रविन्द्र जायसवाल, प्रदीप जायसवाल गोसाईगंज, पार्षद अन्नू जायसवाल रहेंगे।
इस अवसर पर किशोर जायसवाल, जगन्नाथ जायसवाल, जुगल किशोर जायसवाल, रत्नेश
जायसवाल, मुरारी लाल जायसवाल, मनोज जायसवाल, शरद जायसवाल, कृष्णा जायसवाल,
पुनीत जायसवाल, मुन्ना लाल, अशोक जायसवाल, अजय सागर जायसवाल, दीपक जायसवाल,
श्रीप्रकाश जायसवाल गोसाईगंज, प्रमोद जायसवाल, लालू जायसवाल, संतोष
जायसवाल, सुनील जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे। बैठक में उत्तर प्रदेश
प्रभारी अटल गुप्ता कोयम्बटूर, विपिन जायसवाल मनोनीत महामंत्री उत्तर
प्रदेश, कपिल जायसवाल कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय महासभा, डा. रघुवीर
प्रसाद जायसवाल संरक्षक जायसवाल समाज लखनऊ, अनीता जायसवाल कोषाध्यक्ष लखनऊ
महिला समाज व अध्यक्ष व्यापार सभा, अजय जायसवाल वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान
आगामी 8 अप्रैल के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल मानस भवन श्री अयोध्या जी के
महाप्रबंधक पचोरिवाल ने सभी प्रकार के सहयोग का आश्वाशन दिया।

