नौ वर्ष पूर्व ही सोशल मीडिया की ताकत को जान लिया था मो0 मासूम ने

जौनपुर। पलक झपकते गरीबो, मजलूमो, दबे कुचले और पीड़ितो  की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाकर उन्हे न्याय दिलाने के मामले में सोशल मीडिया काफी मजबूत प्लेटफार्म बन चुका है। इतना ही नही सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी नितियों को कार्यकर्ताओ व जनता के तक पहुंचाने के लिए इसी को मुख्य हथियार बना लिया है। उधर सरकारी विभागो में भी इसका भरपूर उपयोग किया जा रहा है। वर्तमान यूपी सरकार भी जनता से सीधे जुड़ने के लिए कई वेबसाइट बनायी है। जिसके माध्यम से ऊपर से लेकर नीचे तक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया जा रहा है।

सोशल मीडिया की ताकत आज से नौ वर्ष पूर्व ही जिले के लाल मोहम्मद मासूम ने परख लिया था। वे मुबंई मे रहते हुए हमारा जौनपुर डाॅट काम , जौनपुर सिटी डाॅट इन , बनाकर जिले की ऐतिहासिक इमारते का इतिहास , साहित्य, कला , शिक्षा और रहने सहन के बारे पोस्ट करना शुरू किया। जिसका परिणाम रहा कि जो लोग जौनपुर के बारे में नही जानते उन्हे पूरी जानकारी हो गयी। सन् 2009 में फेसबुक हमारी मासूम साहब से दोस्ती हुई। उससे पहले हमारी कोई जान पहचान नही था। वे फेसबुक मेरे द्वारा पोस्ट होने की खबरो से प्ररेरित होकर मुझे न्यूज वेबसाइट बनाने की सलाह दिया। हलांकि मै उनकी बातो को टालता रहा जो मेरी सबसे बड़ी गलती थी।

मासूम साहब 27 जुलाई  2014 जौनपुर आकर मुझसे मुलाकात किया और उसी समय मुझसे कहा कि आज मैं आपकी वेबसाइट बनाऊंगा। उन्होने शिराज ए हिन्द डाॅट नाम से वेबसाइट का बनाने के बाद चंद घंटो में इसका संचालन करने का गुर बता दिया। जिसका परिणाम रहा है कि आज शिराज ए हिन्द डाॅट के माध्यम से मंत्री उषा मौर्या समेत सैकड़ो लोगो को न्याय मिला , माउथ कैंसर की जननी दोहरा पर प्रतिबंध लगा तमाम जिले की खूबिया देश दुनियां तक पहुंचायी जा रही है। आगे भी इसी तरह से बेबाकी से पत्रकारिता करते हुए दबे कुचले लोगो की आवाज हुक्मरानो तक पहुंचाने का काम शिराज ए हिन्द डाॅट करता रहेगा।

Related

news 6921184304397968100

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item