17 सूत्रीय मांग-पत्र के समर्थन में कर्मचारियों दिया धरना
https://www.shirazehind.com/2018/06/17.html?m=0
जौनपुर । अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उ0प्र0 के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम
के अनुसार प्रदेश के अन्य जनपदों की भांति जनपद जौनपुर में भी 17 सूत्रीय
मांग-पत्र के समर्थन में अधीनस्थ कृषि सेवा के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह के
नेतृत्व में कृषि भवन से एक विशाल रैली अपनी मांगों से सम्बन्धित स्लोगन
लिखे हुए नारा लगाते हुए नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर
में सभा किये।
सभा की अध्यक्षता चन्द्रशेखर सिंह ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सी0बी0 सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। सभा को सम्बोधित करते हुए महेन्द्र यादव, अशोक कुमार, सरिता सिंह, शरद पटेल, विनय मिश्रा, के0आर0 सोनकर, आर0पी0 पाण्डेय ने कहा कि कृषि सेवा संवर्ग में वर्ग-1, वर्ग-2, वर्ग-3 लगाकर कर्मचारियों को बॉटना बन्द किया जाय। वेतन विसंगतिया तत्काल दूर की जाय, वर्ग-1 के पदों पर सीधी भर्ती बन्द कर 100 प्रतिशत पदोन्नति का पद बनाया जाय, वर्ग-3, वर्ग-2, वर्ग-1 एवं श्रेणी-2 के पदोन्नति हेतु 5 वर्ष की सेवा का नियम समाप्त किया जाय। रैली में ललित मोहन यादव, गुरु प्रसाद मौर्य, श्याम नरायन मौर्य, सुनील, सतीश, करमचन्द्र, धीरज सिंह, प्रकाश सिंह, स्वमीनाथ, प्रमोद कुमार, चन्द्रप्रकाश, राजेन्द्र प्रसाद, सोमारु, चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, अजय कुमार, रविशेखर, राजनाथ, रविन्द्र कुमार वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, इन्दल कुमार, सकल नरायन, अमित कुमार, गौरव कुमार मिश्र आदि लोक उपस्थित रहे।
सभा का संचालन अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिलामंत्री जयप्रकाश गुप्ता ने किया।