ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवको की दर्दनाक मौत
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_134.html?m=0
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर के निकट ट्रक से टक्कर लगने से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दूसरे बाइक सवार की हालत गम्भीर है।बताते है कि जौनपुर जिले के थाना मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के मधुपुर निवासी विकास कुमार पटेल पुत्र सुरेश पटेल(22) व मधुपुर निवासी अनिल कुमार यादव पुत्र नन्हकू यादव(25) मंगलवार की रात ग्यारह बजे अपनी बाइक से मुंगरा बादशाहपुर की तरफ आ रहा था कि रायपुर के निकट ट्रक से बाइक की हुई भिड़ंत मे बाइक सवार विकास की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी । जबकि दूसरा बाइक सवार अनिल गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसे स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर ले आये जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर अनिल सिंह व सीडा चौकी प्रभारी देवेंद्र दूबे तत्काल मौके पर पहुच कर मृतको के शव को कब्जे में ले कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया ।
