Page

Pages

रविवार, 17 जून 2018

प्रशिक्षणों को तरजीह देती है संस्था: खाटूवाला

जौनपुर। जेसीआई इण्डिया एरिया बी के राष्ट्रीय अधिशासी अधिकारी मनीष खाटूवाला व मण्डला अध्यक्ष नितिन कौशिक की आधिकारिक यात्रा यहां सम्पन्न हुयी। शनिवार के देर शाम जेसीआई क्लासिक ,जेसीआई चेतना और जेसीआई की मल्टीलाम मीटींग रिवर व्यू के सभागार में  हुयी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अधिशासी अधिकारी खाटूवाला व विशिष्ट अतिथि मण्डलाध्यक्ष   एफएम नितिन कौशिक रहे। मुख्य अतिथि ने कहा जेसीआई प्रशिक्षणों के लिए जानी जाती है। जो समाज को देती है वह अन्य संस्थाएं नहीं देती है। हम समाज को अच्छे नागरिक प्रदान करते है। जेसीआई क्लासिक अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर को आफ सेन्चूरी से ऊपर मेम्बर ग्रोथ करने व 5 एचजीएफ देने के लिए डबल सिल्वर क्वाईन मेडल से इवीपी द्वारा सम्मानित किया गया। विष्णु सहाय एडवोकेट, अजय गुप्ता को इस मौके पर मोस्ट ऐक्टीव मेम्बर की पिन व शुभम गुप्ता, आशीष गुप्ता, नीरज अग्रहरी को प्रोजेक्ट डायरेक्टर की पिन इवीपी द्वारा प्रदान की गयी। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ तत् पश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के चेयरमैन उप मण्डलाध्यक्ष आलोक सेठ रहे। उपमण्डलाध्यक्ष देवेश मेहरोत्रा, मण्डल डायरेक्टर विशाल गुप्ता, विष्णु सहाय एडवोकेट, अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रहरी, अभिताष गुप्ता, सचिन सेठ, प्रोग्राम डायरेक्टर शुभम गुप्ता, नीरज अग्रहरी, डा. विकास रस्तोगी, प्रदीप सेठ, राजेन्द्र सेठ, चेयर पर्सन रेनू बैंकर, रीचा गुप्ता, रीता कश्यप, मेघना रस्तोगी, विभा संजीव साहू, अमित गुप्ता, पूनम मुरार गुप्ता, सारिका सोनी आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें