Page

Pages

रविवार, 17 जून 2018

बेची जा रही मिलावटी मिठाई

जौनपुर।  यदि जिले के किसी मिष्ठान भंडार से मिठाई खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाएं। यहां कुछ मिठाइयों में घातक केमिकल रंगों की मिलावट की जा रही है। जिले में पिछले एक साल में सात जगहों से लिए खाद्य पदार्थों में केमिकल रंग की मिलावट मिली। इसमें बेसन के लड्डू में सबसे ज्यादा केमिकल रंगों की मिलावट पाई गई। खाद्य विभाग ने आरोपित दुकानदारों के खिलाफ वाद दायर करने की संस्तुति शासन को भेजी है। जिले में मिलावट करने वालों की धरपकड़ को समय-समय पर खाद्य सुरक्षा विभाग अभियान चलाता है। खासकर त्योहारी सीजन में विशेष अभियान चलाए जाते हैं। पिछले एक साल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के 150 से अधिक नमूने लिए। इसमें 65 अधोमानक पाए गए। अभिहित अधिकारी   ने बताया कि अधोमानक पाए गए खाद्य पदार्थों में सात में घातक केमिकल रंग की मिलावट पाई गई। इसमें पांच बेसन के लड्डू, दो मिठाइयों में केमिकल रंग की मिलावट पाई गई। इन घातक खाद्य पदार्थ को बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ वाद दायर करने के लिए शासन को संस्तुति भेज दी गई है। शासन से अनुमति मिलने के बाद आरोपित दुकानदारों के खिलाफ वाद दायर किया जाएगा। चिकित्सकों के अनुसार केमिकल रंग की मिलावट की मिठाई खाने से पेट संबंधी रोगों से लोग पीड़ित होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें