बेखौफ नकाबपोश बदमाशो ने असलहे के बल पर लूटा लाखो रूपये के गहने
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_320.html?m=0
जौनपुर।
रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव के पास मोटर साईकिल सवार अज्ञात बेखौफ
बदमाशो ने तमंचे के नोक पर एक आभूषण व्यापारी से 15 लाख रूपये के आभूषण
लूटकर फरार हो गये। सरेराह हुई लूट की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल
गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाशो को पकड़ने के लिए
अंधेरे में हाथ पाव मार रही है। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही है।
मिली जानकारी के अनुसार गंधौना गांव के निवासी राजकुमार मिश्रा यादप नगर बाजार में सोने चांदी की दुकान खोल रखा है। वह प्रति दिन की तरह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। वह दुकान से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचा तो पाल बस्ती के पास पहले से घात लगाये बैठे मोटर साईकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाशो ने असलहा सटाकर उसे रोक लिया। राजकुमार जब तक कुछ समझ पाता बदमाशो ने उसकी जमकर पिटाई करके उसकी मोटर साईकिल में रखा करीब 15 लाख रूपये के गहने लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दिया तो पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि जांच पड़ताल जारी है जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जायेगा।