चोरी की रिवाल्वर के साथ दो गिरफ्तार

जौनपुर। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने गंगापट्टी भारतीय नगर में बीते 29 मई को चोरी गये रिवाल्वर व 15 हजार रूपयो की बरामदगी करते हुए दो अभियुक्तों की गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर डा0 अनिल पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम   प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार मिथिलेश कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर अनिल कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम विश्वनाथ यादव पचहटियां तिराहे के पास पाठक पेट्रोल पम्प पर मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति धन्नेपुर चैराहे पर रिवाल्वर लेकर खडा है इस सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर भण्डारी स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर घेराबन्दी की गयी तो 5-6 कदम जाते- जाते दौडाकर पकड़ लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त रियोन शेख पुत्र मुस्तकीम निवासी दिगल ग्राम थाना- मोहम्मदपुर बाजार जनपद- वीरभूमि, पश्चिम बंगाल के पास से चोरी की रिवाल्वर व 4 अदद खोका कारतूस व 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ पूछताछ में बताया कि मेरा साथी राज मुल्ला पुत्र नूरआलम नि0 शरकटा थाना- मोहम्मदपुर बाजार जनपद- वीरभूमि, पश्चिम बंगाल के साथ मिलकर एक बन्द घर में चोरी की थी।  

Related

news 5653429518423532022

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item