Page

Pages

गुरुवार, 14 जून 2018

क्षतिग्रस्त नाली से कजगांव बाजार जलमग्न

  जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के सादात मसौड़ा कजगांव बाजार की नालियां जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लोगों के घरों व दुकानों से निकलने वाले गन्दे पानी से सिरकोनी-रसैना मार्ग पर स्थित कजगांव पानी टंकी चैराहा पानी से डूबा हुआ है। जल निकासी के अभाव के कारण उक्त चैराहा झील में तब्दील हो गया है, जिससे राहगीरों का आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। चैराहे के आस-पास  रहने वाले लोगों का बुरा हाल है। उक्त भीषण जल जमाव के कारण दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। बताया जाता है कि ग्राम प्रधान द्वारा उक्त जल जमाव के निवारण के लिए कोई कार्य नही किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। कजगांव बाजार के लोगों ने उक्त जल-जमाव की तरफ जिला प्रशासन एवं ग्राम प्रधान का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जनहित में तत्काल जगह-जगह टूटी हुई नालियों को जनहित में ठीक करवाने की गुहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें