जौनपुर। इमामे जमाना वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सैयद जावेद जैदी व मेम्बरों द्वारा माहे रमजान के पाक महीने में गरीब, यतीम, व जरूरत मंद लोगो को राशन वितरण किया जा रहा है । संस्थापक सैयद जावेद जैदी का कहना है कि बड़े ही करीब से उन गरीबो की गरीबी को देखा है जिनके पास अपने बच्चो को खिलाने के लिए एक-एक अनाज के लिए दर -दर भटकते देखा है । जिसको हर आम आदमी महसूस नहीं कर सकता । उनका मानना है कि गरीबो की सेवा में जो खुशी हम सबको मिलती है उसको हम अपने दिलो की गहराईयो से बयाँ नहीं कर सकते। गरीब दूसरों पर निर्भर है वो खुद पर निर्भर हो सके एवं खुद के पैर पर खड़े हो सके और अपने माता-पिता व परिवार का खर्चा उठा सके एवं अपने आने वाली पीढ़ी को उच्चशिक्षा दिला सके गरीब लड़कियाँ की शादी करवा सके एवं बीमारों का इलाज करवा सके। उन्होने साफ कहा कि जिन्हे हम इमदाद देते है उनका नाम व उनके साथ फोटो खिचवाकर उनकी समाज मे तौहीन नही कर सकते। ट्रस्ट जरूरत मंदो और गरीबो को बिना जात पात धर्म देखे इम्दाद करती है। इसमें राशन वितरण किया गया है जिसमें चावल 10 ,आटा 10,तेेल 2,चीनी 2,चाय पत्ती 250 ग्राम,सवंई 1 किलो, दाल 1किलो, चना 1 किलो, साबुन 5 पैकेट ,नमक 1 किलो ,दूध 1 किलो का पैकेट नगद पैसा भी जरूरत मंदो को दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें