Page

Pages

सोमवार, 18 जून 2018

पाण्डेय की कविताओं में जनभावनाओं का आग्रह दिखायी पड़ता है

 जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार व चिकित्सक डा. हृदय नारायण पाण्डेय की कविताओं में जनभावनाओं का आग्रह दिखायी पड़ता है। डा. पाण्डेय अपनी कविताओं में छायावाद का पुट लिये हुये निराला व मुक्ति बोध से भी टकराते नजर आते हैं। उक्त बातें शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी द्वारा सम्पादित पुस्तक ‘समीक्षकों की दृष्टि में डा. हृदय नारायण पाण्डेय’ के लोकार्पण अवसर पर टीडीपीजी कालेज के प्राचार्य डा. विनोद सिंह ने कही।
नगर के ओलन्दगंज में स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित समारोह का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ जिसके बाद आचार्य रविन्द्र द्विवेदी ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद गीतकार गिरीश चन्द्र गिरीश, गीतकार जनार्दन प्रसाद अष्ठाना, युवा कवि लाल प्रकाश राही ने अपनी रचनाओं से लोगों का सराबोर किया। इसी क्रम में उर्दू के शायर आकिल जौनपुरी ने हिन्दू-मुस्लिम एकजहती की बात कही तो डा. प्रमोद वाचस्पति सलिल जौनपुरी ने मानवीय भावनाओं से ओत-प्रोत कविता सुनाकर लोगों को भावुक कर दिया।
तत्पश्चात् डा. हृदय नारायण पाण्डेय ने सभागार में अपनी वेदना प्रस्तुत किया तो सम्पादक डा. ब्रजेश यदुवंशी ने पुस्तक पर सारगर्भित प्रकाश डाला। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक रामजी जायसवाल व आयोजक अजय पाण्डेय ने मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्रम् भेंट करके सम्मानित किया। समारोह में आये लोगों का स्वागत अजय पाण्डेय ने किया तो कार्यक्रम का संचालन दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील वर्मा ने किया। अन्त में संयोजक रामजी जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर डा. सुनील श्रीवास्तव, डा. सत्येन्द्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता नन्द लाल मौर्य, भदोही से आये तरून शुक्ल, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आनन्द शुक्ला, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, सदाशिव तिवारी, सुमन तिवारी, संतोषी पाण्डेय, पत्रकार दीपक चिटकारिया, संजय अस्थाना, संजय शुक्ला, चन्द्र प्रकाश तिवारी, दीपक उपाध्याय, ओम प्रकाश उपाध्याय, जितेन्द्र तिवारी, बैंक मैनेजर जयशंकर मिश्र, प्रभाकर तिवारी एडवोकेट, ओम प्रकाश मिश्र, मनु पाण्डेय, समिक पाण्डेय, सूर्यभान चौबे, सूर्यमणि पाण्डेय एडवोकेट, पत्रकार प्रेम प्रकाश मिश्र, विनय मौर्य एडवोकेट, प्रशंात उपाध्याय, राजकुमार मौर्य, मनोरमा मिश्रा, शम्भूनाथ मिश्रा, जितेन्द्र तिवारी, अंजनी श्रीवास्तव, अजय तिवारी, रमेश मिश्रा,  फूलचन्द्र तिवारी, संकठा प्रसाद पाण्डेय, श्यामधर मिश्रा, शेष नारायण दुबे सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें