जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के हौदवा नरहन गांव में योगेन्द्र यादव गुरूवार को अपने खेत में कार्य कर रहे थे। जहां पर उनका फरसा मिट्टी में किसी कठोर धातु से टकराया। इसके बाद उन्होने हाथ से मिट्टी हटाई तो वहां पर चार हाथों वाली मां दुर्गा की प्राचीन मूर्ति दिखाई दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों का रेला उमड़ पड़ा और आनन फानन में मिट्टी का चबूतरा बनाकर और ईट रखकर मां दुर्गा की मूर्ति को स्थापित कर पूजन अर्चन शुरू कर दिया गया। ग्रामीण धूप अगरबत्ती जलाकर अपने को धन्य मान रहे है। इस बात को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें