Page

Pages

गुरुवार, 14 जून 2018

शाही ईदगाह में लिया सुरक्षा का जायजा

जौनपुर। शाही ईदगाह मछलीशहर पड़ाव पर सीओ सिटी नृपेन्द्र ने अपने मातहतो संग पहुंच कर ईदगाह प्रागंण मे ईदगाह कमेटी के लोगो से मिलकर ईदगाह की सुरक्षा व नमाज के वक्त आने जाने वाले रास्तो से संबधित व्यवस्था पर कमेटी के लोगो से चर्चा की । इस मौके पर पूर्व सदर विधायक हाजी अफजाल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में आने जाने वाले नमाजी लोगो को तखलीफ न हो इस लिए रास्तो में किसी प्रकार के जानवर कुत्ते ,गंदे जानवर, सांड, बैल ,भैस न आये इस पर प्रशासन खास इन्तेजाम करे। पुलिस सिविल ड्रेस में ऐसे लोगो पर नजर रखे जो किसी प्रकार की गड़बड़ी पैदा करने की मंशा रखते है,  और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाय। हाजी अफजाल ने बताया की चाँद रात के दिन रात मे चहारसु चैराहे से कोतवाली तीराहे तक महिलाओ बच्चों की जबरदस्त भीड़ होती है । उस दिन प्रशासन खास सुरक्षा का इन्तेजाम करे। ईद के दिन शाही ईदगाह मे नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ती है। पूर्वांचल की सबसे बड़ी ईदगाह जौनपुर की शाही ईदगाह है। सीओ सिटी ने अपने मातहतो संग चारो तरफ घूम कर ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा परखा और ईद के दिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी शोएब अच्छू खान ,डा0 एए जाफरी, हाजी इमरान, रियाजुल हक, तारीक इकबाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें