Page

Pages

गुरुवार, 14 जून 2018

ग्रामीणों ने पांच गोवंश के साथ दो को दबोचा

  जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मामपुर ,लठेपुर ग्राम में  बुधवार की मध्यरात्रि  के बाद    ग्रामीणों ने एक पिक अप और एक मार्शल को आते हुए देखा , जिसके बाबत ग्रामीणों को पहले से ही कुछ सुराग था कि इस तरह के लोग इस एरिया में सक्रिय हैं। ग्रामीणों को चुस्त देख पिकअप संचालक तो भाग निकला, लेकिन मार्शल को ग्रामीणों ने शिव मंदिर मामपुर  के पास रोक लिया । उसमें दो लोग बैठे हुए थे और वाहन में चार  बछड़े व एक गाय  बाधे  हुए थे ।  ग्रामीणों ने बताया कि  एक बछड़ा  पशु तस्करों ने बीरमपुर ग्राम से भी चुराया     था ।  ग्रामीणों ने मार्शल से ले जा रहे दो लोगों की पिटाई करके पुलिस वालों को बुलाकर उनके  हवाले कर दिया । जहां सूचना मिलने पर राकेश सरोज एसआई केराकत अपने हमराहियों के साथ मौके पर  पहुंचे और मार्शल गाड़ी यूपी 42, 6505 को अपने कब्जे में ले लिया और पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना नाम पिंटू पुत्र मेवालाल निवासी बगथरी थाना  गौराबादशाहपुर और  दूसरे ने अपना नाम  अफजल पुत्र शकील निवासी झाड़न, गंभीरपुर , आजमगढ़ बताया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें