विषैले जंतु के काटने से बालक की मौत

 जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में शनिवार की देर शाम किसी विषैले जंतु के काटने से बालक की मौत हो गई। उक्त गांव का अभय गिरि (13) पुत्र अवधू गिरि घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने काट लिया। उसी समय बालक को आभास तो हुआ लेकिन उसने गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों तक को जानकारी नहीं दी। शनिवार की देर रात उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन भदोही ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Related

news 2858375923544051070

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item