जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में शनिवार की देर शाम किसी
विषैले जंतु के काटने से बालक की मौत हो गई। उक्त गांव का अभय गिरि (13)
पुत्र अवधू गिरि घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने काट
लिया। उसी समय बालक को आभास तो हुआ लेकिन उसने गंभीरता से नहीं लिया।
परिजनों तक को जानकारी नहीं दी। शनिवार की देर रात उसकी हालत अचानक बिगड़
गई। परिजनों ने आनन-फानन भदोही ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां
उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें