वाहन की चपेट से महिला की मौत

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। बताते हैं कि 50 वर्षीया मानसिक बीमार महिला लगभग 20 दिनों से सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार के आस-पास घूमती रहती थी  किसी को उसके घर  परिवार के विषय में जानकारी नहीं थी। शनिवार की रात वह सड़क पर घूमती हुई किसी वाहन की चपेट में आ गयी और घटना स्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी। सुबह ग्रामीणों ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।

Related

news 8834376052782661903

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item