जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। बताते हैं कि 50 वर्षीया मानसिक बीमार महिला लगभग 20 दिनों से सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार के आस-पास घूमती रहती थी किसी को उसके घर परिवार के विषय में जानकारी नहीं थी। शनिवार की रात वह सड़क पर घूमती हुई किसी वाहन की चपेट में आ गयी और घटना स्थल पर हीं उसकी मौत हो गयी। सुबह ग्रामीणों ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें