प्रशिक्षण में डाटा इंट्री आपरेटरों ने भाग लिया

जौनपुर । डाक्यूमंेट मैनेजमेंट व्यवस्था के क्रियान्वयन हेतु जनपद के समस्त डीलरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में हुआ। अध्यक्षता सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन ,प्रवर्तन) उदयबीर सिंह ने किया। उक्त प्रषिक्षण   में जनपद के समस्त डीलर एवं उनके डाटा इंट्री आपरोटरों ने भाग लिया। कार्यालय के डीबीए अजीत यादव द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रषिक्षण दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि प्रदेष के सभी कार्यालयों में 02 जुलाई से डीलर प्वाइंट पर डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट व्यवस्था लागू हो जायेगी। इस योजना के तहत डीलर प्वाइंट स्तर पर आवश्यक प्रपत्रों को अपलोड किया जायेगा। पहले दो पहिया एवं चैपहिया वाहन खरीदने पर एजेन्सी पर वाहन स्वामी को अभिलेख देने पड़ते थे और एजेन्सी फाइल तैयार करके एआरटीओ कार्यालय भेजती थी, नई व्यवस्था लागू होने पर डीलर प्वांइट पर ही अभिलेख की फिडिंग की जायेगी। भारी वाहनों पर यह व्यवस्था नहीं लागू होगी।  संचालन वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। प्रषिक्षण में कार्यलय के वरिष्ठ सहायक जय सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, विवेक कुमार मधुकर, जफर, साकिब, सतीष तिवारी, नवीन पाण्डेय इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related

news 7870560579168718995

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item