स्कूल खुलते ही शिक्षको का शुरू हो जायेगा आन्दोलन
https://www.shirazehind.com/2018/06/blog-post_882.html?m=0
जौनपुर। उ0प्र0मा0शि0 संघ के विगत 12 जून को मंडल अध्यक्षों, प्रदेशीय पदाधिकारियों की पूर्व निर्धारित बैठक लखनऊ में प्रान्तीय अध्यक्ष चेत नारायण सिंह की अध्यक्षता में विचार विमर्श के उपरान्त आगामी जुलाई माह से संघर्ष हेतु निम्न निर्णय लिये गये। जिसको दृष्टिगत रखकर संगठन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने जनपद मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले फरवरी माह में सरकार से कई चक्र की वार्ता में चार बिन्दुओं पर सहमति बनी थी लेकिन आज तक दुर्भाग्यवश कोई ठोस पहल नहीं किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है, शिक्षक समुदाय बहुत आक्रोशित है। अतः उन्होंने संघर्ष के कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की जो निम्नवत् है
1- आगामी 3 जुलाई से 21 जुलाई तक शिक्षक पदाधिकारियों के साथ जनपद का भ्रमण करते हुए 9 जुलाई को विद्यालयों पर कलमबंद हड़ताल कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
2- 23 जुलाई से 30 जुलाई तक मंडल के विभिन्न जनपदों पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री जी को समस्याओं का ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।
3- माह जुलाई में ही पुरानी पेंशन बहाली हेतु जनपद के संसद सदस्यों के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
4- 9 अगस्त को क्रान्ति दिवस के अवसर पर मशाल जुलूस निकालकर सरकार को चेतावनी दी जायेगी।
5- 12 अगस्त से 31 अगस्त तक मंडल मुख्यालयों पर धरना देकर समस्याओं का ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
6- 5 अगस्त को लखनऊ में राज्य परिषद की एक अति आवश्यक बैठक होगी।
7- समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण न होने की दशा में सितम्बर माह में विधानसभा का घेराव करने पर संगठन बाध्य होगाफ
जनपद के संयोजक सरोज सिंह ने बताया कि वर्तमान मूल्यांकन का पारिश्रमिक का समस्त देयक इसी माह तक सबको प्राप्त हो जायेगा। प्रेस वार्ता में डाॅ0 राकेश सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, दयाशंकर यादव, चन्द्रप्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे।