व्यापार मंडल की बैठक में उठाया सुरक्षा मुद्दा

 जौनपुर । मछलीशहर व्यापार मंडल की बैठक में एससीएसटी एक्ट के विरोध में हुए बन्द के दौरान व्यापारियों के साथ हुई मारपीट एवं दुकान में तोड़फोड़ की घटना की निंदा की गई। बैठक में प्रशासन से व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने का मुद्दा उठाया गया है। संगठन के अध्यक्ष जीवनलाल अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में बंद के दौरान हुई घटना में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग पर सभी व्यवसायी एकमत दिखे। सदस्यों ने रविवार को 11 बजे दिन में उपजिलाधिकारी मछलीशहर से मिलकर सुरक्षा प्रदान करने के मुद्दे पर वार्ता करने तथा ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। बैठक में लालबहादुर सोनी, लालजी पटवा, नसीम अहमद, सुरेश जायसवाल, चैधरी हरिशंकरलाल, मदनलाल, सरदार राइन, कृपाशंकर श्रीवास्तव, राजकुमार पटवा आदि उपस्थित रहे हैं। संचालन महामंत्री बसंतलाल जायसवाल ने किया।

Related

news 1834331194586922615

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item