मच्छरों के आतंक से हलकान नागरिक

जौनपुर। आदर्श नगर पंचायत केराकत में इस वक्त मच्छरों के बचाव के लिए एंटी लारवा दवा का छिड़काव ना होने से मच्छरों का प्रकोप दिन दूना रात चैगुना बढ़ता जा रहा है। दवा का छिड़काव नहीं होने से जिसके चलते संक्रामक रोग अपना पैर पसार रहा है जिससे नगर के नागरिकों में भय बना हुआ है। सफाई का कार्य ठीक ढंग से नहीं हो रही है। सफाई कर्मी व सभासदों के सौतेला बर्ताव के चलते न सफाई ढंग से हो रही है ना तो दवा का छिड़काव हो रहा है।मलेरिया जैसे बीमारी से त्रस्त गरीब नागरिक परेशान नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि नगर पंचायत अधिशासी व नगर पंचायत अध्यक्ष कान में तेल डाले बैठे हुए हैं। लोग यह भी कहते हैं की ओडीएफ का बैनर लगा दिया गया और गरीब नागरिक के घर में शौचालय आज तक नहीं बना। उनकी बहन बिटिया बाहर शौच करने को मजबूर है। ज्ञात हो कि इस समय महानगरों में डेंगू का प्रकोप काफी देखा जा रहा है। हर चिकित्सालयों में इसके मरीज पाए जा रहे है। इस परिस्थिति में यदि एंटीलार्वा का छिाडकाव अच्छी तरीके से न किया गया तो स्थिति भयावह होते देर न लगेगी।

Related

news 6775162580396076076

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item