राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 08 दिसम्बर को

  जौनपुर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण लोकेश वरुण ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार 08 दिसम्बर 2018 दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय जौनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आए है, उन्हें वाद पूर्व (प्रीलिटीगेशन स्तर पर) एनआईएक्ट वाद, बैंक वसूली वाद, श्रम वाद, विद्युत एवं जलकर वाद अन्य वाद तथा लम्बित शमनीय/लघु आपराधिक वाद, एन आई एक्ट वाद, मोटर दुर्घटना वाद, श्रम वाद, विद्युत एवं जल कर वाद, वैवाहिक वाद, भूमि अध्याप्ति वादों, सेवानिवृत्तिक परिलाभों से संबंधित मामले, राजस्व वाद तथा सिविल वाद एवं अन्य प्रकार के सुलह समझौता योग्य वादों का निस्तारण लोक अदालत में करा सकते है। 
वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील है कि उपरोक्तानुसार अपने-अपने वादों का निस्तारण दिनांक 08 दिसम्बर 2018 को आहूत राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराते हुए अवसर का लाभ उठावें।

Related

news 6259105632727751666

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item