बेरोजगार युवाओं के लिये 20 दिसम्बर को रोजगार मेला
https://www.shirazehind.com/2018/12/20.html?m=0
जौनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर में कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। सेवायोजन विभाग के सेवानिवृत आर0ई0ओ0 यशवन्त सिंह ने
उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये बताया कि परी़क्षाओं की
तैयारी करते हुए सबसे महत्वपूर्ण हैं कि स्वंय को अनुशासित रखे समय का
सदुपयोग करे एवं पूर्ण समर्पण के साथ परिश्रम करने पर लक्ष्य को प्राप्त
किया जा सकता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आजमगढ़ वी0के0सिंह
ने कहा कि युवाओ को अपनी अभिरूचि और योग्यता को ध्यान में रखते हुये
कैरियर का निर्धारण करना चाहिये।
कार्यक्रम का
संचालन जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने किया। उन्होंने यह भी बताया
कि सेवायोजन कार्यालय द्वारा अन्य विद्यालयों में भी कैरियर काउन्सिलिंग के
कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे और साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिये 20
दिसम्बर 2018 को रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।

