चौपाल में ग्रामप्रधान की जमकर हुई पिटाई , अधिकारी कर्मचारी दहशत में
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_15.html?m=0
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में सोमवार को
विकास कार्यों की समीक्षा के लिए लगी चौपाल में गांव के एक दबंग ने ग्राम प्रधान की जमकर पिटाई कर दिया , मारपीट की घटना से घबराए अधिकारियों व कर्मचारियों ने
कामकाज रोक दिया। ग्राम प्रधान ने दबंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में
तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विकास कार्यों की समीक्षा के लिए दो दिवसीय दौरे पर आए प्रमुख सचिव दुग्ध विकास सुधीर एम बोवड़े ने बीते बुधवार को उक्त गांव में चौपाल लगाकर जनसमस्या सुनी थी। उन्होंने अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए ग्राम प्रधान सभानाथ सोनकर व ग्राम विकास अधिकारी अर्पिता चौरसिया को सोमवार को पुन: चौपाल लगाने का निर्देश दिया था। इसी सिलसिले में ग्राम प्रधान ने गांव की प्राथमिक पाठशाला परिसर में चौपाल का आयोजन किया था। बिजली, समाज कल्याण, बैंक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे थे। उनके प्रार्थना पत्र लेकर शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दे रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक दबंग चौपाल में पहुंचा। नाली बनवाने की मांग को लेकर उसका विवाद हो गया और उसने प्रधान की पिटाई कर दी। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से चौपाल में अफरा-तफरी मच गई। घबराए अधिकारियों व कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। आस-पास के गांवों के प्रधान भी आ गए। लोगों के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ।
ग्राम प्रधान सभानाथ सोनकर ने बाद में थाने जाकर तहरीर दी। प्रधान का कहना है कि दबाव में यदि पुलिस ने दबंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वे प्रधान संघ से न्याय की गुहार लगाएंगे। इस बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधान ने सूचना दी है। प्रधान के साथ ही एसआइ हाशिक अली को मौके पर भेजकर छानबीन कराई जा रही है। आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।