बदमाशो ने आभूषण व्यापारी को लहू लुहानकर लूटे गहने
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_195.html?m=0
बरसठी | थाना क्षेत्र के आलमगंज सुजानपुर वरुणा नदी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को लाठी डंडो से बुरी तरह पिटाई कर आभूषण छीन ले गये।व्यवसायी बदमाशो की पिटाई से अचेत है वह कुछ भी बोल पाने में सक्षम नही है।सूचना पर पहुँची पुलिस व्यवसायी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा जहाँ उसका उपचार चल रहा है।व्यवसायी के वेहोश होने के कारण यह नही पता चल सका कि लूट कितने की हुई है।पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।पुलिस की माने तो घटना स्थल भदोही जिले की सुरियावां थाना क्षेत्र में हुई है।आलमगंज बाजार का गोरे सेठ बाजार में शिवा आभूषण भण्डार के नाम से दुकान चलाता है।आभूषण का खरीद फरोख्त सुरियावां से करता है।शाम को गोरे आभूषण की खरीदारी कर 8 बजे के करीब अपनी पल्सर बाइक से आ रहा था।वह जैसे ही वरुणा नदी पुल पर पहुँचा था कि पहले से घात लगाये बदमाशों ने रोक लिया और गाड़ी में रखा झोला छिनने लगे विरोध करने पर बदमाशों ने उसे लाठी डंडो से बुरी तरह पीट कर अधमरा कर आभूषण छीन फरार हो गये।बहुत देर तक गोरे वही वेहोश पड़ा था।उधर से गुजर रहे बाजार के ही कुछ लोगो ने देखा तो मामले की जानकारी परिजनों को दी।मौके पर पहुँचे परिजनों ने 100 नम्बर पुलिस को देते हुए गोरे का अस्पताल लेकर गये।मौके पर पहुँची 100 नम्बर पुलिस ने मामले की जानकारी इंस्पेक्टर को दी।इस सम्बंध में इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार बरवार ने बताया कि घटना शायद सुरियावां थाना क्षेत्र में हुई है अभी रास्ते मे हूँ मौके पर पहुँचकर स्थिति स्पष्ट करता हूँ।अभी तक गोरे को होश न आने पर लुटे गये आभूषण का पता नही चल सका है।

