कार टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में दो घायल , हालत नाजुक
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_2.html?m=0
मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) । स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर रोड पर स्थित डाक बंगले के आगे रविवार की दोपहर लगभग दो बजे कार टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। ,बताते है कि टेंपो मुंगराादशाहपुर से पंवरा जा रहा था कि सामने से आ रही कार से हुई भिडंत में टेंपो चालक पवारा निवासी स्वामीनाथ पुत्र भगवानदीन उम्र (४३) टेंपो सवार उचौरा निवासी राकेश कुमार पुत्र यमुना उम्र (४२) गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिसे लोग पी एच सी मुंगराादशाहपुर ले आए जहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
