दुकान का दरवाजा तोड़कर माल समेटा
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_20.html?m=0
जौनपुर । सरपतहां थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में हौसला बुलंद चोर दुकान का दरवाजा तोड़कर नकदी व हजारों का सामान चोरी कर ले गये। घटना के सन्दर्भ में पीड़ित द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है । बताते हैं कि उक्त गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद तिवारी की गांव के बाहर ईशापुर-समोधपुर मार्ग पर किराना की दुकान है । शनिवार की रात नित्य की भांति वे दुकान बन्द करके अपने घर सोने चले गये।भोर मे गांव के हीं नन्द लाल गुप्ता उसी रास्ते से घूमने के लिए निकले तो देखा कि दुकान की सुरक्षा के लिए लगा मोटा राड कटा हुआ था और दरवाजा टूटा हुआ था,उन्होंने इसकी जानकारी दुकान संचालक को दी।मौके पर पहुंचकर भुक्तभोगी ने देखा कि दुकान के अन्दर से लगभग पांच हजार नकदी तथा चालीस हजार की कीमत का दैनिकोपयोगी सामान चोर उठा ले गये थे।पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल 100 पुलिस तथा उपनिरीक्षक अरूण कुमार राय मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिए ।

