तलवारबाजी में राज कालेज की टीम ने जीता

जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह  पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध अंतरमहाविद्यालयीय महिला व पुरुष तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को आरएसकेडी पीजी कालेज में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कालेज के प्राचार्य डा.विष्णु चंद्र त्रिपाठी ने किया। इसमें कुल छह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आरएसकेडी पीजी कालेज विजेता एवं टीडीपीजी कालेज उप विजेता तथा सहकारी पीजी कालेज मेहरावां की टीम तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में शिवशंकर साहनी, मोनू, राहुल, मुकेश, कंचनलता एवं योगेश रहे। प्राचार्य ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ चंद्राम्बुज कश्यप, डॉ राजेंद्र सिंह, मनोज तिवारी, अमित आदि उपस्थित रहे। आयोजन सचिव अखिलेश कुमार गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related

news 4188605568358606412

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item