बदमाशों ने ट्रक व डेढ़ लाख रुपये लूटे

जौनपुर।  बदलापुर-शाहगंज मार्ग पर सरोखनपुर गांव में निर्माणाधीन फोरलेन पुलिया के पास सोमवार की रात दो लग्जरी वाहनों पर सवार दस बदमाशों ने कथित तौर पर ट्रक व 1.53 लाख रुपये लूट लिए। घटना की खबर लगते ही हरकत में आई पुलिस ने पांच घंटे के भीतर ट्रक को बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि छानबीन में मामला लूट का नहीं बल्कि फाइनेंस कंपनी के लोगों द्वारा ट्रक खींच ले जाने का निकला।
सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली निवासी ट्रक चालक निखिल गुप्त ऊंचाहार (रायबरेली) से सोमवार की रात राख लोडकर आया। साढ़ापुर में निर्माणाधीन फोरलेन बाईपास पर खाली किया। इसके बाद कस्बे के महराजगंज रोड स्थित पंप से डीजल भराकर घर रुधौली जा रहा था। करीब साढ़े दस बजे चालक इंदिरा चौक से शाहगंज मार्ग की तरफ बढ़ा तभी दो वाहनों पर सवार दस बदमाशों ने पीछा कर लिया। दो किमोमीटर आगे सरोखनपुर गांव के पास ओवरटेक कर ट्रक रोक लिया। निखिल को खींचकर स्कार्पियो में बैठा लिया। एक बदमाश ट्रक लेकर भाग गया। बदमाशों ने चालक निखिल गुप्त को मारपीट कर 1.53 लाख रुपये लूटने के बाद कुछ दूर ले जाकर उतार दिया। निखिल ने घटना की सूचना बड़े भाई अखिल गुप्त को दी। अखिल ने लूट की सूचना दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जगह-जगह घेराबंदी कर तलाश में जुटी पुलिस ने तड़के तीन बजे लेदुका बाजार के पास से ट्रक व कथित लूट में प्रयुक्त स्कार्पियो बरामद कर ली।

Related

news 9163816637819229258

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item