गुरू के त्याग व बलिदान को करें आत्मसातः मनोज जी
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_25.html?m=0
जौनपुर।
गुरू के त्याग व बलिदान को हमें याद करना चाहिये एवं आने वाली पीढ़ी को भी
अवगत कराना चाहिये। उक्त बातें सह संघ प्रचारक काशी प्रांत मनोज जी ने
रविवार को राष्ट्रीय सिख संगत द्वारा प्रकाशोत्सव पर रासमण्डल में स्थित
संघ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कही। उन्होंने कहा कि
गुरूनानक देव ने विपरीत परिस्थितियों में देश को जगाया और अध्यात्म की
ज्वाला जगायी। उनका जीवन अनुकरणीय है। आजादी प्राप्त करने के लिये
देशवासियों ने जो बलिदान किया, वह समूचे विश्व में किसी देश ने नहीं किया।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि इकबाल सिंह ने कहा कि सभी धर्म मानवता का पाठ
पढ़ाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये समाजसेवी दीपक चिटकारिया ने
गुरूनानक देव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके पहले जसविन्दर
सिह सदस्य पंजाबी अकादमी उत्तर प्रदेश ने गुरूनानक देव के चित्र पर
माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात पगड़ी बांध करके सभी का स्वागत किया।
तत्पश्चात् प्रज्ञा प्रवाह के आयोजक संतोष त्रिपाठी ने अथितियों का स्वागत
किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश सेठी ने किया। अन्त में सरदार जसवन्त सिंह
ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर बांके लाल यादव सह प्रान्त
कार्यवाह, संतोष जी विभाग प्रचारक, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, आदित्यनाथ
मिश्रा, सुधाकर उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ,
नारायण चौरसिया, डा. सरला त्रिपाठी, किरन श्रीवास्तव, शशि मौर्या, रविन्द्र
सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अश्वनी सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
