जौनपुर की बेटी नीतू कौशल का चयन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_26.html?m=0
जौनपुर। जिले के शाहगंज तहसील के ग्राम गोड़ीला निवासी नीतू कौशल का चयन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह जानकारी देते हुए केन्यु रियू कराटे के प्रदेश सेकेट्री सेंसाई सुरेंद्र यादव ने बताया कि नीतू कौशल आगामी 28 दिसम्बर को केरल के वायनाड में देश के सभी राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमे सीनियर बालिका वर्ग में। नीतू का चयन कुमिते इवेंट के लिए हुआ है।
चयन की सुचना मिलते ही नीतू के परिजनों और गांव वासियो में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए। नीतू के दादा पलकधारी गौतम ने बताया की पढाई के साथ साथ वह खेल कूद में भी हमेशा अव्वल रही है। बी आर पी इण्टर कॉलेज में 2014 इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 83. 5 प्रतिशत अंको के साथ साथ उसी वर्ष प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भी गोल्ड मैडल प्राप्त कर के अपने माता पिता और गुरुजनो का नाम रौशन कर चुकी है। पिता कमलेश कुमार पेशे से वकील है और माता तारा देवी गृहणी है. तीन भाई बहनो में सबसे बड़ी नीतूके राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन से क्षेत्रवासियों में ख़ुशी व्याप्त है।

