‘मानव-मानव एक समान, दिव्यांगता का मिटे निशान’ के नारो से गूंजा शहर

जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में साप्ताहिक कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को जन-जागरूकता रैली निकाली गयी जिसको न्यायिक सेवा जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरूण तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में विकलांग बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां ’आओ मिलकर करें संकल्प, जन-जागरूकता एक विकल्प’ ‘विशेष शिक्षा आयी है, नई रोशनी लायी है’ ‘मानव-मानव एक समान, दिव्यांगता का मिटे निशान’ लेकर जागरूक कर रहे थे। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मानिक चौक, राजा साहब फाटक, होते हुए शाही किला पर पहुंची और एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी। सभा को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर ने कहा कि विशेष बच्चों की अक्षमताओं को नकारते हुए उनकी क्षमताओं को देखना चाहिए जिससे सामान्य तथा विशेष बच्चों में एकरूपता आ सके। उन्होंने कहाकि समाज को विशेष बच्चों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए आगे आकर इन्हें आत्म निर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। इसके बाद रैली विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता सुनील कुमार गुप्ता, डा. संतोष कुमार सिंह, पूनम श्रीवास्तव, सचिन यादव,  धर्मेन्द्र, अम्बे देवी, नितेश सिंह, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। रैली का समापन विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर द्वारा किया गया।

Related

news 7628913990279890734

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item