कार पलटने से शिक्षक घायल
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_31.html?m=0
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा बाजार में रविवार को कार पलटने से शिक्षक
घायल हो गए। कार में सवार उनके परिजन बाल-बाल बच गए। उसरौली गांव निवासी
अवकाश प्राप्त शिक्षक संकठा प्रसाद शुक्ल निजी कार खुद चलाते हुए परिवार के
साथ जौनपुर जा रहे थे। तिघरा तिराहे पर स्टेय¨रग जाम होने से कार
अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार सीधी कर फंसे लोगों को
बाहर निकाला। संकठा प्रसाद शुक्ल घायल हो गए जबकि परिवार के अन्य सदस्य
बाल-बाल बच गए। संकठा प्रसाद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
में भर्ती कराया गया है।
