ट्रैक्टर से दबकर पत्नी की मौत, पति घायल

 जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छुन्छा गांव में मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त गांव निवासी नंदू गौतम अपनी पत्नी हीरावती (50) के साथ साइकिल से शंभूगंज बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। छुम्छा नदी का पुल पार करके वह गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गये। जिसमें हीरावती की मौके पर मौत हो गयी। जबकि नंदू गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर फूंकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला संभाल लिया।

Related

news 1514005698546451080

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item