मुख्यमंत्री निंदा यात्रा की जोरदार तैयारी में जुटे वित्तविहीन शिक्षक
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_4.html?m=0
जौनपुर। शिक्षक
दिवस के दिन वित्तविहीन शिक्षको को अयोग्य कहने व मानदेय की मांग को लेकर
महासभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष रेनू मिश्रा के बाल मुड़वाने पर मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करने से नाराज वित्तविहीन शिक्षकों
का मुख्यमंत्री निंदा यात्रा 24 दिसंबर को जिले में आ रही है। यात्रा की
तैयारी में वित्तविहीन शिक्षक जी-जान से जुटे हुए है।
माध्यमिक
वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ के शिक्षक विधायक उमेश
द्विवेदी के साथ प्रधानाचार्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बरेली -
मुरादाबाद के शिक्षक विधायक संजय मिश्रा, महिला प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा
व प्रधान महासचिव अशोक राठौर द्वारा लखनऊ से निकाली गई मुख्यमंत्री निंदा
यात्रा की जोरदार तैयारी की जा रही है। मुंगराबादशाहपुर से लेेकर पूरे जिले
में होर्डिंग व बैनर लगाए जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए माध्यमिक
वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह
मंगलवार को जिले के शिक्षक नेताओं के साथ वित्तविहीन स्कूलों पर पहुंचकर
शिक्षकों, प्रधानाचार्य व प्रबंधकों के साथ बैठक कर यात्रा का स्वागत करने
पर जोर दिया। कहा कि वित्तविहीन शिक्षक लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे
हैं लेकिन प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्याओं के प्रति सजग नहीं है। ऐसे
में सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान किया गया है। इसी को लेकर 26
सितंबर से लखनऊ में मुख्यमंत्री निंदा यात्रा का शुभारंभ किया गया है।
रायबरेली से चलकर यात्रा सुबह दस बजे मुगराबादशाहपुर में प्रवेश करेगी।
वहां से वित्तविहीन शिक्षक मोटर साइकिल से यात्रा में शामिल होकर टीडी
इण्टर कालेज के मार्कण्डेय सिंह हाल में सभा कर जिलाधिकारी को ज्ञापन
देगे।
सम्पर्क
में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, श्रधेय गुप्ता, प्रकाशचंद्र
पाल, नन्हकऊ गुप्ता, श्यामधर मिश्रा, अमित दुबे, अंकुर शुक्ला, विकास सिंह
आदि प्रमुख रहे। संचालन प्रधानाचार्य शरद सिंह ने किया।

