मोहम्मद हसन पीजी कालेज शानदार जीत दर्ज की
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_464.html?m=0
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी
क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन मोहम्मद हसन पीजी कालेज ने 38 रन से
शानदार जीत दर्ज की। वहीं कृषक महाविद्यालय व रामधारी सिंह चौहान
महाविद्यालय ने भी विजय के साथ अगले चरण में प्रवेश कर लिया है।
एकलव्य स्टेडियम पर बुधवार को पीजी कालेज गाजीपुर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने चार विकेट खोकर 96 रन बनाए। सौरभ खरवार ने 33 गेंद पर 24 रन एवं रोहित पांडेय ने 22 गेंद पर 20 रन का योगदान दिया। कृषक महाविद्यालय कोइरियापार, मऊ की टीम ने 16.5 ओवर में बिना विकेट खोए जीत प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज चंदन साहनी ने 56 गेंद पर शानदार 59 रन एवं नितेश शर्मा ने 37 गेंद पर 28 रन बनाए। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर के मैदान पर दूसरा मैच श्री रामधारी चौहान महाविद्यालय बस्ती, खिरिया मऊ और डीएवी कालेज आजमगढ़ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में श्री रामधारी चौहान महाविद्यालय, बस्ती खिरिया मऊ की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की। इसी मैदान पर तीसरे मैच में मोहमद हसन पीजी कालेज ने राजीव गांधी महाविद्यालय आजमगढ़ को 38 रन से पराजित किया। निर्णायक की भूमिका में राजेश पटेल, प्रदीप पटेल एवं स्कोरर अश्वनी यादव एवं पवनेश यादव रहे।