भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डलों के प्रभारी नियुक्त किये गये
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_48.html?m=0
जौनपुर।
भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकरियो की आवश्यक
बैठक भुवालापट्टी जगदीशपुर स्थित ई. विजय गुप्ता के आवास पर मोर्चा के
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बैठक की
कार्यवाही पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा
सुमन एंव नमन करते हुये बंदे मातरम गीत से हुयी बैठक को सम्बोधित करते हुये
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि मोर्चा को मजबूत करने एवं गति
प्रदान करने के लिए पार्टी कार्य निर्देशानुसार सभी मण्डलों का प्रभारी
नियुक्त करना है इसी क्रम में जिलापंचायत सदस्य एवं मोर्चा के जिला
उपाध्यक्ष रमेश यादव को मण्डल केराकत, थानागद्दी, डोभी, जिला उपाध्यक्ष
सुरेन्द्र जायसवाल को मण्डल सिकरारा, मछली शहर, जिला उपाध्यक्ष अरूण मौर्या
को मण्डल जलालपुर, नेवढ़िया, जिला उपाध्यक्ष राजपति गिरी को मण्डल
धर्मापुर, जिलामंत्री गीता बिंद को मण्डल करंजाकला, खेतासराय, जिलामंत्री
अशोक मौर्या को मण्डल सिरकोनी, मुफ्तिगंज, जिलामंत्री मनोज पाल को मण्डल
खुटहन बड़ागांव, सुइथाकला, जिलाकोषाध्यक्ष मनोज साहू को मण्डल मल्हनी,
गभीरन, शाहगंज, जिला कार्यसमिति सदस्य अभयराज बिंद को मण्डल मुगराबादशाहपुर
सुजानगंज बेलवार पंवारा, जिला कार्यसमिति सदस्य नन्दलाल पटेल को मण्डल
बरसठी रामपुर मीरगंज रामनगर, जिला कार्यसमिति सदस्य तारकनाथ विश्वकर्मा को
मण्डल रामदयालगंज मड़ियाहूं बेलवां, जिला कार्यसमिति सदस्य जय प्रकाश गुप्ता
को मण्डल बख्शा, धनियामंऊ, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीराम मौर्या को मण्डल
बदलापुर, महाराजगंज, जिला कार्यसमिति सदस्य इं. विजय गुप्ता को नगर मण्डल
का प्रभारी एवं जिलामंत्री सारिका सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य आशीष
चौरसिया, जिला कार्यसमिति सदस्य अमरनाथ मोदनवाल, जिला कार्यालय प्रभारी शिव
शंकर प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी यशवंत साहू को नगर मण्डल का सह
प्रभारी नियुक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष द्वारा सभी नव नियुक्त
मण्डल प्रभारी का माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुये शुभकामनाएं व्यक्त करते
हुये सभी मण्डल प्रभारीयों को पार्टी द्वारा दिये गये कार्य निर्देशों को
बिन्दुवार बताया और साथ ही साथ जौनपुर नगर मण्डल अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ
भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक ब्रम्ह को नगर मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सभी ने नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष का माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामना
व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष को जल्द से जल्द मण्डल
कार्य समिति गठित कर प्रस्तुत करने को कहा बैठक को जिला उपाध्यक्ष रमेश
यादव व इं विजय गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष
सुरेन्द्र जायसवाल ने किया जिला महामंत्री दीपक बिंद ने सबका आभार व्यक्त
किया। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

