उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बहुत ज्यादा बढ़ गया

  जौनपुर। बुलंदशहर के घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार जब से आई है तब से उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बहुत ज्यादा बढ़ गया है।  बड़े शर्म की बात है कि  योगीराज में उत्तर प्रदेश की पुलिस खुद महफूज नहीं है. बुलंदशहर की घटना में कोतवाल रहे सुबोध सिंह की हत्या खुलेआम कर दी जाती है और इन्हीं के संगठन के लोग उस में नामजद  है। इसी क्रम में मड़ियाहूं विधानसभा के प्रभारी अजय यादव ने कहा कि वोट सत्ता  और नफरत की राजनीति के लिए भाजपाई हत्या करा रहे हैं। तस्वीरें विचलित कर देने वाली दंगाइयों ने सुबह सिंह  को घेरकर गोली मार दी , दंगाई को इतनी हिम्मत सरकार से मिल रही है इसीलिए भाजपा राज में माव लीचिगं की घटनाये हो रही है ,योगी राज मे कानून ब्यवस्था बदहाल हो गयी है। अपराध मुक्त बनाने की बात कह कर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार ने उ० प्र० को अपराध प्रदेश बना दिया जिला कोषा अध्यक्ष  अमरनाथ यादव ने कहा कि सहारनपुर में एसएसपी के घर में घुसकर भाजपा के सासंद राघवलखन दादागीरी करते हुये उनके परिवार को आतकितं करते है कभी भाजपा के नेता पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हैं योगीराज में उत्तर प्रदेश की पुलिस असहाय बनी हुई है और गिराने का काम कर रही है। इसी क्रम में जिला सचिव मोहम्मद हैदर खान ने कहा कि भाजपा सरकार में यूपी की पुलिस अपनी ही सुरक्षा नहीं कर पा रही है। इसी क्रम में जिला संगठन संयोजक सोम कुमार वर्मा ने कहा कि जो जनता सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार चुनी वहीं जनता अब किसके पास जाए पुलिस अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो जनता की क्या करेगी। बुलंदशहर की घटना से स्पष्ट होता है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बल्कि भाजपा के गुंडों की सरकार चल रही है और इन गुंडों के संरक्षक योगी योगी के इशारे पर प्रदेश में मारकाट चल रही है गुंडों को दंगा और आतंक फैलाने की खुली छूट दे रखी है , भाजपा हिंदुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है।  इसी क्रम में मीडिया प्रभारी सूर्यनारायण मुन्ना ने कहा कि भाजपा के लिए इंसान की जान से बड़ा गाय का मुद्दा है इंसान काट दिए जाएं वह बड़ा मुद्दा नहीं है गाय गोवा मेघालय में भाजपा के लिए जानवर है लेकिन उत्तर प्रदेश में गाय माता हो जाती हैं यह सिद्ध करता है कि भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी है शहीद  स्पेक्टर सुबोध सिंह के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए अपराधी खुलेआम वीडियो बनाकर पुलिस को चिड़ा रहा है और पुलिस असहाय बनी हुई है हाई कोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित कर स्त्री पूरे मामले की जांच की जाए अगर ऐसा नहीं होता है तो आम आदमी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में सड़क पर उतर कर योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी और धरना प्रदर्शन करेगी  इस कार्यक्रम में शामिल साथी बबलू गुप्ता शाहगंज विधानसभा प्रभारी मोहम्मद गालिब केराकत से वकील अहमद अंसारी मल्हनी से राजेश यादव रिजवान अहमद तीरथ यादव राकेश चतुर्वेदी एचएन तिवारी श्याम लाल पटेल मोहम्मद जैदी बबलू गुप्ता डॉ जमील आदि लोग शामिल रहे

Related

news 4057943078850533047

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item