देश के विकास में महिला कृषकों की अहम भूमिका
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_54.html?m=0
जौनपुर। ग्रामीण महिलाएं
विकासशील देश की अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं
दुनिया के विकासशील देशों के कई भागों में वह सफल उत्पादन और पशुओं की
देखभाल के साथ साथ अपने परिवार के लिए भोजन जल एवं ईंधन व्यवस्था भी करती
हैं इसके अलावा ग्रामीण महिलाएं बच्चों बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों की
देखभाल भी करती हैं जाहिर है कि भूखमरी और गरीबी को समाज से मिटाने के लिए
इन महिलाओं को सशक्त बनाना केवल महत्वपूर्ण ही नहीं बल्कि यह समाज की मांग
भी है उक्त बातें बुधवार को जूनियर हाई स्कूल धराइल में मुख्य अतिथि विषय
वस्तु विशेषज्ञ डॉक्टर रमेश चंद्र यादव ने महिला स्वयं सहायता समूह की
महिलाओं को स्वावलंबन हेतु उन्हें प्रशिक्षित करते हुए कही । डॉ यादव ने
बताया कि महिलाओं के कृषि क्षेत्र में भागीदारी को पहचान एवं बढ़ावा देने
के लिए सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं को
प्राथमिकता के आधार पर उन्हें लाभान्वित करने का काम कर रही है महिलाओं की
भागीदारी आज खेती बागवानी पशुपालन मुर्गी पालन बकरी पालन इतिहास में 60% से
भी अधिक है परंतु भूमि का स्वामित्व उनके नाम पर अपेक्षाकृत बहुत ही कम
प्रतिशत में है इसी कारण कृषि गणना में कृषकों की संख्या में उनकी उपस्थिति
बहुत कम दिखाई पड़ती है ।
डॉ यादव ने बताया कृषि क्षेत्र में महिलाओं द्वारा की जा रही मेहनत एवं
सहभागिता को देखते हुए यह अच्छा होगा कि कृषकों को दिए जाने वाले अनुदान
एवं अन्य प्रोत्साहन में इस प्रकार का परिवर्तन किया जाए ताकि महिलाओं को
एकल एवं संयुक्त स्वामित्व वाले भूमि के लिए ज्यादा अनुदान और प्रोत्साहन
की व्यवस्था हो सके उन्होंने महिलाओं को उनकी उन्नत के लिए खेती के साथ-साथ
पशुपालन मुर्गी पालन मत्स्य पालन बागवानी सूकर पालन मधुमक्खी पालन मशरूम
उत्पादन वर्मी कंपोस्ट हित नाडेप कंपोस्ट वर्मी कंपोस्ट बनाने की तकनीकीयो
को विस्तार से बताते हुए कहा कि इससे महिलाएं स्वावलंबी होकर अपना विकास कर
सकती है। इसके लिए सरकार ऋण उपलब्ध कराती है। उन्होंने तीन दर्जन महिलाओं
को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंकर्स सीबी मिश्र एवं संचालन अभिषेक दुवे ने किया। आभार ज्ञापन आरसेटी निदेशक डॉ0 पंकज मिश्र ने किया। इस मौके पर अर्चना , माधुरी , सीमा , सुनीता , शान्ति देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंकर्स सीबी मिश्र एवं संचालन अभिषेक दुवे ने किया। आभार ज्ञापन आरसेटी निदेशक डॉ0 पंकज मिश्र ने किया। इस मौके पर अर्चना , माधुरी , सीमा , सुनीता , शान्ति देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।

