सुबह से खुल जाती है शराब की दुकानें
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_57.html?m=0
जौनपुर। जिले भर में देशी शराब की दुकान सुबह से खुल जाती ह और देर रात तक खुली रहती है। आबकारी विभाग इस ओर से लापरवाह है तो पुलिस इसके एचज में धनउगाही करती है। किसी भी समय ग्राहक के पहुँचने पर शराब उपलब्ध करा दी जाती है। ठेकेदार अपनी मनमानी से दुकान संचालित करते है। शासन प्रशासन की मंशा ठेकेदार को कोई लेना-देना नहीं है और मनमाने दामों पर शराब दी जाती है। ष्षराब की दुकानों पर किसी भी प्रकार की कोई सूची चस्पा नहीं की गयी, जिससे मनमाने तरीके से दुकान संचालित कर रहा है। आरोप है कि यदि कोई इसकी शिकायत करता है, तो उल्टे उसे ही झूठे मामले में फँसाने के लिए धमकाया जाता है। ग्रामीण ने जिलाधिकारी से नियमानुसार शराब की दुकान संचालित करने व सूची चस्पा करने की माँग की है।

