प्रदेश में नही बल्की यूपी के जेलो में आ गया है रामराज: ललई यादव
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_58.html?m=0
जौनपुर। पूर्व मंत्री व शाहगंज के विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने आज एक पत्रकारवार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि प्रदेश में रामराज नही आया बल्की जेल में जरूर आ गया है। जेल में हत्याएं हो रही है बड़े बड़े अपराधी जेल में पार्टी करके जश्न मना रहे है। ललई ने कहा कि हमारी सरकार में प्रदेश में विकास की गंगा बहायी जा रही थी जो परियोजनाएं पूरी नही हुई थी उसी कार्यो का मुख्यमंत्री फीता काटकर अपना श्रेय लेने में जुटे हुए है। मुख्यमंत्री द्वारा जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का नाम उमानाथ सिंह के नाम करने की घोषणा पर कड़ी अपत्ति जातते हुए कहा कि यदि इसका नाम भाजपा नेता के नाम करता था तो राजा यादवेन्द्रदत्त दुबे के नाम करना चाहिए था उनसे बड़ा जिले मे कोई भाजपा नेता नही था। ललई यादव ने साफ कहा कि मेरी सरकार आयी तो मेडिकल कालेज का नाम समाजवादी या अम्बेडकर वादी के नाम कर दिया जायेगा।
ललई यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश नही चला रही है बल्की आरएसएस, बजरंगदल, हिन्दू युवा वाहिनी समेत अन्य हिन्दू संगठन चला रहे है। सुबह से लेकर शाम तक यही लोग थानो पर बैठकर थानेदारी करते है।
सोमवार को बुलंदशहर में एक खास कलर गमच्छा सर बांधे हुए लोगो ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या कर दिया। अब तो प्रदेश में कानून का राज नही बल्की जंगलराज कायम हो गया है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार कोई विकास कर नही रही है केवल जनता से झूठ बोलकर राज करना चाहती है।
अब चुनाव आ गया है तो भगवान और महापुरूषो का जाति बता रहे है।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिसामुद्दीन, सपा नेत्री पूनम मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी राहुल त्रिपाठी समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।