ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_64.html?m=0
जौनपुर।
जनपद के करंजाकला ब्लाक के सभागार में आयोजित पंचायती राज विभाग द्वारा
कार्यक्रम जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास योजना) के दो दिवसीय प्रशिक्षण
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत से 5 सदस्य जो टास्क फोर्स में शामिल किये गये
हैं, को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूरे जनपद के सभी ब्लाकों
में चल रहा है। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण समूह के राकेश कुमार ने बताया कि
टास्क फोर्स के माध्यम से गांव के विकास से सम्बन्धित योजनाएं तैयार करायी
जायेंगी। टास्क फोर्स गांव में जाकर गांव के विकास के लिये काम करेगी। इस
अवसर पर विमल उपाध्याय, विनोद गौतम, सीमा भारती, सहायक विकास अधिकारी
(पंचायत) राम प्रवेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

