कोटेदार की मनमानी पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_73.html?m=0
जौनपुर। केराकत तहसील के कुसैला ग्राम निवासी सैकड़ों ग्रामीण कोटे के निरस्तीकरण की मांग लेकर उप जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। उक्त ग्राम निवासी 5 दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पूर्व कोटेदार की मिलीभगत से राशन बांटने में अनियमितता व निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लेकर राशन बांटा जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में काफी असंतोष एवं रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि यदि 15 दिन में कोटे का निरस्तीकरण नहीं किया जाता है, तो वह 15 दिन बाद धरने पर बैठने के लिए बाध्य हो जाएंगे।जिसकी सारी जिमेदारी सम्बन्धित विभाग की होगी। ज्ञापन सौंपने में रामगोपाल मौर्य ,सुरेंद्र मौर्य, उमेश चंद्र , किशोरी राम, सिया राम, अनिल यादव ,प्यारे लाल यादव, श्रीचंद मौर्य, सुरेंद्र , बांके लाल गौड़, घनश्याम ,इंद्रसेन , पुष्पा देवी, उर्मिला देवी ,सीता देवी, कमली देवी, सुमित्रा देवी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

