पशु तश्कर हमलाकर उठा ले गए तीन पशु
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_818.html?m=0
जौनपुर। हौसला बुलन्द पशुतश्करो ने मछलीशहर क्षेत्र में बुधवार की रात आधा दर्जन स्थानों पर हमला बोलते हुए तीन पशुओ को उठा ले गए। उनके द्वारा किये हमले में आधा दर्जन लोगों को चोट आई हैं। जमालपुर गाव में किशोरी को भी उठाने का प्रयास किया जिससे नाराज लोगो ने गुरुवार को सुबह ही मडियाहू मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की माने तो पशुतश्कर क्षेत्र में सक्रिय रहे।साढ़े ग्यारह बजे रात में सिकरारा थाना क्षेत्र में अरुआवा गाव निवासी कृपाशंकर मिश्र की पड़िया को ले जा रहे थे उनके द्वारा जागकर पीछा करने पर हमला कर पत्थर से मारकर घायल कर दिया। वहाँ घटना को अंजाम देने के बाद पाल बस्ती में बकरी लेने का प्रयास किया। इसके बाद वहाँ से असफल होने पर कोठारी गाव की दलित बस्ती में पहुचे जहां अनिल कुमार की पशुशाला में घुसे ।ग्रामीणों के सतर्क होने के कारण भाग निकले और एक बजे रात रामनगर गाँव में पहुँचकर रामआसरे के घर गए।वहाँ पर महिलाओं और रामआसरे को जागता पाया। रामआसरे द्वारा टार्च से रोशनी करने से नाराज होकर उनकी टॉर्च छीनकर चलते बने।इसके बाद डेढ़ बजे जमालपुर निवासी रामधनी के घर पहुँचे। गाड़ी रुकने पर पशुपालक के नीद से जागते ही चुपचाप रहने की हिदायत दी। गाड़ी की स्टेपनी खोलने की बात कही तो वह धीरे से छत पर चढ़कर शोर मचाया तो फायर कर दिया।इसी बीच पशुशाला में बंधी भैस लेकर चल दिये।आगे बढ़ने पर छोटेलाल के यहां रुके तो उनके खांसने पर चारपाई पलट दी।उनके पड़ोस में विजय शंकर यादव और उनकी पुत्री पूजा शोर सुनकर बाहर सड़क पर खड़े थे तो उनकी 17वर्षीय पुत्री पूजा को उठाने का प्रयास किये। पौने दो बजे रात छैलामिया का पूरा निवासी सालिकराम मौर्य की भैंस छोड़कर पिकअप पर लाद लिया।विरोध कर रहे उनके पुत्र सुरेशचन्द्र मौर्य को घायल कर दिया। उक्त के अलावा लक्ष्मी, आर्यन और दिलीप और सुनील भोज्यवाल को भी चोट आई हैं। इसप्रकार पूरी रात भर पशुतश्कर क्षेत्र में तांडव मचाते रहे।ग्रामीणों का कहना है कि रात में100नम्बर सूचना के एक घण्टे बाद मौके पर आई ,तब तक तश्कर जा चुके थे। घटना की सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस की पशुतश्करो के साथ कोढ़ा गाँव के पास मुठभेड़ हुई । प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने छः फायर किया । किन्तु तस्करों के द्वारा पत्थर से किये जा रहे हमले के कारण पीछे हट गए। ग्रामीण फायर की आवाज सुनकर दौड़ पड़े तो पशुतश्कर भाग निकले।कोतवाल ने एक बदमाश को गोली लगने की बात कही है। किशोरी के साथ हुई वारदात से नाराज ग्रामीणों सुबह मडियाहू रोड पर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पाकर कोतवाल मौके पर पहुँचे।सुरक्षा तथा कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तब आवागमन बहाल हुआ।

