हजरत इस्माइल शाह का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया

जौनपुर। हजरत इस्माइल शाह का सालाना उर्स बीती रात धूमधाम से मनाया गया जिसके उपलक्ष्य में जलसा-ए-सीरतुन्नबी व नातिया मुशायरे का आयोजन हुआ। अराकीन कमेटी हजरत इस्माइल शाह के बैनर तले आयोजित यह आयोजन सब्जी बाजार में स्थित बाबा के मजार पर हुआ। सर्वप्रथम सुबह कुरानखानी हुई जिसके बाद शाम को चादरपोशी व गुलपोशी हुई। तत्पश्चात् मौलाना की तकरीर हुई जहां उपस्थित सभी लोगों ने बाबा के मजार पर मत्था टेककर सुख-समृद्धि की दुआ किया। समाजसेवी शराफतुल्लाह खां व मो. शफीक अंसारी की याद में आयोजित नातिया मुशायरा की की अध्यक्षता पूर्व विधायक अफजाल अहमद व संचालन शाहिद मुबारकपुरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने व सम्पन्न कराने में कारी दिलशाद, मो. हनीफ, अब्दुल वाहिद, अब्दुल अंसारी, असद आजमी, अब्दुल हक्कानी, शादाब आजमी, सन्दल जलालपुरी, गुलाब नबी, अकरम जौनपुरी, नूरो कमरे शहबान, जमशेद अख्तर, अकील रहमान, डा. जावेद, मो. हसीन, सूफियान कुरैशी, तौकीर अहमद, समूह सम्पादक रामजी जायसवाल, सहित तमाम लोगों का योगदान सराहनीय रहा। अन्त में महासचिव हबीब रहमान ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 9119181584660348042

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item