सपा की बैठक में पिछड़ा वर्ग को मजबूत बनाने लिए बूथ पर ध्यान देने की सलाह

शाहगंज,जौनपुर। बुधवार को रोडवेज स्थित अवध प्लाजा पर समाजवादी पार्टी विधानसभा इकाई की बैठक अखंड प्रताप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि, संगठन पर मजबूती देने पर चर्चा, विधानसभा क्षेत्रवार सामाजिक न्याय हेतु सभी पिछडे वर्गो के विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों का क्षेत्रीय भ्रमण जनसंपर्क के लिए रूपरेखा तैयार किया गयाजनसमस्याओं पर चर्चा कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या हो उसे उतना आरक्षण मिलना चाहिए। पूरे देश में भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है, किसान भूखा मर रहा है, बेरोजगारी चरमसीमा पर है। 
भाजपा सरकार सत्ता सुख में विकास कार्य भूल गई है। किसान खाद बीज के लिए परेशान हैं और भाजपा के तथाकथित दल अपराधी बन गए है। नेता लच्छेदार वादों में फंसे हुए हैं। धरातल पर कार्य नहीं दिखाई दे रहा है। कार्यकर्ता भाजपा के झूठ को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। 

विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव बैठक में कहा मतदाता सूची को हर हाल में दस दिसम्बर तक अपने - अपने बूथ पर जाकर दुरुस्त करा लिए जाने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जो लोग मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में लगन से काम कर रहे हैं, उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी। संचालन सैयद उरूज ने किया। इस मौके पर अब्दुल्ला पहलवान, मिथलेश यादव, नोमान अहमद, जसीम अहमद खान, अप्सार अहमद, निजाम खान, अरुण कुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार पाल, गुलाब यादव, गोपाल यादव, इन्द्रजीत यादव, शरद यादव, अखिलेश यादव, काफिल अहमद, प्रमोद यादव अनिल कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

Related

news 1154890464627821484

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item